Published:
28 Mar 2026, 07:09 AM
|
Updated:
28 Mar 2026, 07:11 AM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
Nainital। Bhimtal में कैबिनेट मंत्री Ram Singh Kaida के पहुंचने पर क्षेत्रवासियों और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया।
अपने विधानसभा क्षेत्र में आगमन पर मंत्री कैड़ा का नारेबाजी, फूल-मालाओं और बैंड-बाजों के साथ जोरदार अभिनंदन किया गया। इस दौरान पूरे भीमताल क्षेत्र में भाजपा के नारों की गूंज सुनाई दी।
कार्यक्रम के तहत सैकड़ों युवाओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में एक भव्य बाइक रैली भी निकाली गई। यह रैली तल्लीताल और मल्लीताल बाजार से होते हुए रामलीला ग्राउंड, भीमताल में जाकर समाप्त हुई।
गौरतलब है कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र मंत्री राम सिंह कैड़ा का राजनीतिक क्षेत्र है, जहां से वे विधायक हैं और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर मंत्री कैड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रयासों से उत्तराखंड में भाजपा एक बार फिर मजबूत स्थिति में है। उन्होंने दावा किया कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा 70 में से 55 सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक शत-प्रतिशत पहुंच रहा है, जिससे लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।
