Published:
30 Mar 2026, 03:54 PM
|
Updated:
30 Mar 2026, 03:57 PM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
Pushkar Singh Dhami से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक Banshidhar Bhagat ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों और योजनाओं को लेकर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र की आवश्यकताओं और जनहित से जुड़े विषयों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने भी समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
