Published:
26 Mar 2026, 06:47 AM
|
Updated:
26 Mar 2026, 06:48 AM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
हल्द्वानी में जमीन धोखाधड़ी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है, जिसमें करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।
गौलापार निवासी दीपांशु बेलवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पहाड़ के भोले-भाले लोगों को जमीन दिलाने का झांसा देकर करीब 1 करोड़ 44 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की।
इस मामले में हरपाल सिंह के नेतृत्व में चोरगलिया कोतवाली पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों का विश्वास जीतकर उनसे मोटी रकम ऐंठता था और बाद में फरार हो जाता था। इस गिरफ्तारी को क्षेत्र में बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भी जांच की जा रही है।
