देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नए मंत्रियों का किया स्वागत, पीएम मोदी के संदेश पर जताया आभार

Published: 25 Mar 2026, 06:35 AM   |   Updated: 25 Mar 2026, 01:11 PM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

देहरादून स्थित सचिवालय में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक शुरू हुई। बैठक की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्रियों का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए राज्य के विकास कार्यों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने वर्तमान सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से प्राप्त शुभकामना संदेश के संबंध में मंत्रिमंडल को जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य सचिव द्वारा प्रधानमंत्री के संदेश का विधिवत वाचन किया गया।

प्रधानमंत्री के संदेश पर राज्य मंत्रिमंडल ने आभार व्यक्त किया और इसे राज्य सरकार के लिए प्रेरणादायक बताया। मंत्रिमंडल के सदस्यों ने कहा कि यह संदेश राज्य के विकास, सुशासन और जनकल्याण के प्रयासों को और अधिक गति देने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

इसके अलावा बैठक में राज्यहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत चर्चा जारी है।

×