Published:
25 Mar 2026, 07:10 AM
|
Updated:
25 Mar 2026, 07:13 AM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
देहरादून में एलपीजी सिलिंडरों की कमी के बीच अब पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) को बढ़ावा देने की कवायद तेज हो गई है। आने वाले दिनों में हजारों घरों को पीएनजी से जोड़ने की तैयारी चल रही है।
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों की बैठक लेकर PNG कनेक्शन तेजी से बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद GEL गैस कंपनी ने राजधानी में अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है और बारिश शुरू होने से पहले अधिक से अधिक घरों तक गैस आपूर्ति पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
राजधानी में GEL की पाइपलाइन बिछाने का काम करीब तीन साल पहले शुरू हुआ था। मौसम के कारण साल में लगभग छह महीने काम बंद रहता है, जबकि बाकी समय में भी केवल रात में काम करने की अनुमति मिलती है।
वर्तमान में राजधानी में करीब 2100 घरों और 25 वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को PNG की आपूर्ति दी जा रही है। नई पहल से न केवल एलपीजी की कमी को कुछ हद तक कम किया जा सकेगा, बल्कि शहर के घरों और व्यवसायों को साफ और सुरक्षित ऊर्जा उपलब्ध कराई जा सकेगी।
