Published:
28 Mar 2026, 03:14 PM
|
Updated:
28 Mar 2026, 03:15 PM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
हल्द्वानी में जिला पंचायत, नैनीताल की बोर्ड बैठक सर्किट हाउस काठगोदाम सभागार में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता दीपा दरम्वाल ने की। बैठक में सबसे पहले पिछली बैठक की कार्यवाहियों की पुष्टि पर विचार किया गया, जिसके बाद वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 77 करोड़ 48 लाख 11 हजार रुपये का वार्षिक बजट पारित किया गया। इसके अलावा जिला पंचायत की परिसंपत्तियों के किराए की दरों को पुनरीक्षित करने पर भी चर्चा हुई।
बैठक के दौरान जिला पंचायत सदस्यों ने मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई, जिस पर अध्यक्ष ने प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए इसे आगे की कार्रवाई के लिए शासन को भेजने का आश्वासन दिया। साथ ही, वन क्षेत्रों से सटे ग्रामीण इलाकों में जंगली जानवरों से किसानों और स्थानीय जनता की सुरक्षा के लिए तारबाड़ (फेंसिंग) लगाने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी।
बैठक में जिला पंचायत द्वारा संचालित विभिन्न विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला पंचायत देवकी बिष्ट, अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार सहित सभी क्षेत्रीय सदस्य और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
