स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश की 85वीं जयंती पर हल्द्वानी में स्मृति दिवस 24 मार्च को

Published: 23 Mar 2026, 07:20 AM   |   Updated: 23 Mar 2026, 07:21 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

उत्तराखंड की लोकप्रिय जननेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश की 85वीं जयंती के पावन अवसर पर 24 मार्च 2026 को हल्द्वानी स्थित स्वराज आश्रम में प्रातः 11:00 बजे से स्मृति दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उनके द्वारा प्रदेश और समाज के लिए किए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम में यशपाल आर्या और सुमित हृदयेश की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। आयोजकों की ओर से सभी सम्मानित साथियों और आमजन से विनम्र निवेदन किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस श्रद्धांजलि सभा को सफल बनाएं। कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस नैनीताल और महानगर कांग्रेस हल्द्वानी द्वारा किया जा रहा है, जिसमें राहुल छिमवाल और एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आपकी उपस्थिति इस अवसर को और अधिक गरिमामय बनाएगी।

×