नानकमत्ता में पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत, 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Published: 29 Mar 2026, 03:24 PM   |   Updated: 29 Mar 2026, 03:25 PM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

ऊधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र में 28 मार्च को पुलिस दबिश के दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत से इलाके में तनाव फैल गया। कोतवाली नानकमत्ता पुलिस की टीम पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर मामलों में वांछित आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ बंटी की गिरफ्तारी के लिए ग्राम सिद्धा नवदिया पहुंची थी। इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह मौके पर गिर पड़ी। पुलिस और परिजनों ने तुरंत उन्हें राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस की धक्का-मुक्की के कारण महिला को चोट आई, जिससे उनकी जान गई। घटना के बाद बढ़ते तनाव और संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश में शामिल 4 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

×