Published:
26 Mar 2026, 03:49 PM
|
Updated:
26 Mar 2026, 03:51 PM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
रामनगर में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना की। भगीरथ चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी का कार्यकाल विकास और जनहितकारी फैसलों से भरा रहा है।
उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा सरकार के कार्यों के दम पर प्रदेश में तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंच रहा है, जो सुशासन की पहचान है।
भगीरथ चौधरी ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य में नगर और ग्रामीण विकास, किसानों, युवाओं, महिलाओं और जरूरतमंदों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लगातार इन योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं, जिससे प्रदेश तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
