Published:
29 Mar 2026, 03:31 PM
|
Updated:
29 Mar 2026, 03:33 PM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
रामनगर के मौहल्ला गुलरघट्टी स्थित आशियाना कॉलोनी में आयोजित ईद मिलन समारोह “एक शाम कौमी एकता के नाम” कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगराध्यक्ष भूपेन्द्र खाती ने की, जबकि संचालन मंडी समिति के अध्यक्ष अजीर्जुरहमान आढ़ती ने किया।
इस अवसर पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट को अंगवस्त्र और सम्मान पत्र देकर कौमी एकता अवार्ड से नवाजा गया। इसके साथ ही पूर्व सांसद प्रतिनिधि इन्दर रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष इंतजार हुसैन, भाजपा नेता मौ. आदिल सैफी, विपिन कांडपाल, राकेश नैनवाल, गणेश रावत, सहिल अहमद और डॉ. जफर सैफी सहित कई अन्य गणमान्य लोगों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नफरत फैलाने वाली ताकतों पर अंकुश लगाकर समाज को एकजुट रखना जरूरी है। साथ ही रामनगर के विकास के लिए इस तरह के आयोजनों को और बड़े स्तर पर आयोजित करने की आवश्यकता बताई गई।
इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाया और आपसी सद्भाव का संदेश दिया।
