Published:
29 Mar 2026, 03:36 PM
|
Updated:
29 Mar 2026, 03:36 PM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
रामनगर में खाड़ी क्षेत्र में उत्पन्न युद्ध जैसी परिस्थितियों के चलते रसोई गैस की संभावित समस्या को देखते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक विधायक दीवान सिंह बिष्ट और पार्टी संगठन की पहल पर बुलाई गई, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने भाग लिया।
बैठक के दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने गैस सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, लंबित बैकलॉग को शीघ्र खत्म करने और उपभोक्ताओं को समय पर होम डिलीवरी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि गैस बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को जल्द सिलेंडर मिले, इसके लिए व्यवस्था मजबूत की जाए। साथ ही कमर्शियल सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।
इस बैठक में एसडीएम गोपाल चौहान, कोतवाल सुशील कुमार, पूर्ति निरीक्षक राजेंद्र तिवारी, गैस मैनेजर दीपक आर्य, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, नगर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह खाती, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष घनश्याम शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया गया।
