Published:
26 Mar 2026, 03:53 PM
|
Updated:
26 Mar 2026, 03:55 PM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
रामनगर में इंसानियत और संवेदनशीलता की एक मिसाल देखने को मिली, जब भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश नैनवाल एक जरूरतमंद बच्चे की मदद के लिए आगे आए।
राकेश नैनवाल ने टेड़ा रोड स्थित घर पर पहुंचकर नन्हे गौरव से मुलाकात की और उसका हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उनकी मुलाकात गौरव से एक चाट भंडार पर हुई थी, जहां वह पढ़ाई के साथ काम करते हुए अपने परिवार का सहारा बन रहा था।
गौरव की कहानी बेहद भावुक है—साल 2020 में उसके पिता का निधन हो गया, जिसके बाद कम उम्र में ही उसने जिम्मेदारियां संभाल लीं। सीमित संसाधनों के बावजूद वह पढ़ाई जारी रखते हुए परिवार का पेट पाल रहा है।
राकेश नैनवाल ने बताया कि गौरव का खुद का घर नहीं है और वह किराए के जर्जर मकान में रहने को मजबूर है। ऐसे में उन्होंने इस होनहार बच्चे से वादा किया है कि जल्द ही उसे एक सुरक्षित घर उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह मदद व्यक्तिगत स्तर पर की जाएगी और गौरव को बेहतर भविष्य देने की पूरी कोशिश की जाएगी।
यह पहल न सिर्फ एक बच्चे के जीवन में बदलाव ला सकती है, बल्कि समाज में सहयोग और मानवता का एक सकारात्मक संदेश भी देती है।
