शुभम् उत्तम बने भाजपा नैनीताल ग्रामीण मंडल के प्रभारी

Published: 30 Mar 2026, 11:26 AM   |   Updated: 30 Mar 2026, 11:26 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

भारतीय जनता पार्टी के नैनीताल जिले में संगठनात्मक मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शुभम् उत्तम को नैनीताल ग्रामीण मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट तथा अनुसूचित मोर्चे के प्रभारी दया किशन पोखरिया की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रविन्द्र बाली आर्य द्वारा की गई। रामनगर निवासी शुभम् उत्तम लंबे समय से वाल्मीकि समाज के उत्थान और अधिकारों के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही वे उत्तराखंड में कार्यरत पर्यावरण मित्रों (सफाई कर्मचारियों) को शासन द्वारा मिलने वाली योजनाओं और सुविधाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करते रहे हैं। उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता और समर्पण को देखते हुए भाजपा ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति के माध्यम से पार्टी ने अनुसूचित समाज को संगठित करने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

×