Published:
27 Mar 2026, 11:31 AM
|
Updated:
27 Mar 2026, 11:33 AM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
उत्तराखंड के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगामी 'विशेष गहन पुनरीक्षण' कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए प्री-एसआईआर (Pre-SIR) फेज में 85 प्रतिशत से अधिक मैपिंग का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। अब 1 अप्रैल से उन बूथों पर 'डोर-टू-डोर' अभियान चलाकर विशेष फोकस किया जाएगा जहाँ मैपिंग का काम कम हुआ है। इस दौरान मतदाता सूची से अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत (ASD) मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया भी तेज की जाएगी।
निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए एक नई डिजिटल पहल "बुक ए कॉल विद बीएलओ" शुरू की है। अब मतदाता
राजनीतिक दलों की भागीदारी पर जानकारी देते हुए डॉ. जोगदंडे ने बताया कि प्रदेश के 11,733 पोलिंग बूथों के सापेक्ष अब तक विभिन्न दलों द्वारा 19,116 बीएलए (Booth Level Agents) की नियुक्ति की जा चुकी है। इनमें भाजपा द्वारा 9276 और कांग्रेस द्वारा 9506 बीएलए नियुक्त किए गए हैं। निर्वाचन विभाग ने सभी दलों से शत-प्रतिशत बूथों पर जल्द से जल्द
