उत्तराखंड में पार्किंग, पेयजल और सड़क परियोजनाओं को मंजूरी

Published: 19 Mar 2026, 11:46 AM   |   Updated: 19 Mar 2026, 11:49 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य की कई अहम परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

नीलकंठ महादेव और रामनगर में मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाई जाएगी। साथ ही पेयजल योजनाओं और लालकुआं की सीवरलाइन परियोजना को भी हरी झंडी मिली।

इसके अलावा काठगोदाम बाईपास सड़क और पुल निर्माण को भी मंजूरी दी गई।

सरकार ने सभी परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।

×