Published:
06 May 2026, 07:53 AM
Category:
अपराध
|
By: Admin
रुद्रपुर। बीती मंगलवार की रात को अपने काम से वापस घर लौट रहे बाइक सवार बेसहारा जानवर से टकरा सड़क पर गिर गया। इस दौरान उसे अज्ञात वाहन के रौंद दिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक मोबाइल फोन के शोरूम पर कार्य करता था। बुधवार की सुबह मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी।
मिली जानकारी के अनुसार परविंदर सिंह सिंह उर्फ पिंदर आयु 39 पुत्र रंजीत सिंह निवासी अलखदेवा प्रेमनगर थाना गदरपुर मंगलवार रात रुद्रपुर के मोबाइल शोरूम के बंद होने पर बाइक से घर वापस लौट रहा था। रात्रि लगभग साढ़े दस बजे गदरपुर मार्ग पर करतार हवेली के सामने डिवाइडर पर बैठे बेसहारा जानवर के सड़क पर आ जाने पर उससे टकरा कर बाइक गिर गयी।इसी दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार वाहन चालक अपने वाहन पर नियंत्रण नही रख पाया और परविंदर सिंह को रौंदता हुआ निकल गया। परविंदर सिंह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को रात में मोर्चरी भिजवा दिया। बुधवार सुबह शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। विधायक किच्छा तिलक राज बेहड़ व पूर्व विधायक रुद्रपुर राजकुमार ठुकराल ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच स्वजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया।
