प्रेमजाल में फंसाकर धर्म बदलने का दबाव

Published: 28 Aug 2025, 02:35 PM
Category: राष्ट्रीय   |   By: Admin

रुद्रपुर। कोतवाली इलाके की रहने वाली एक युवती ने मुस्लिम युवक पर प्रेमजाल में फंसाकर निकाह करने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भदईपुरा की रहने वाली युवती ने बताया कि चार साल पहले वह बहेड़ी के प्राइवेट अस्पताल में नौकरी कर ती थी। जहां उसकी मुलाकात सीनियर रहे कासिम से हुई। आरोप था कि प्रेम जाल में फंसाने के बाद अभियुक्त ने आश्वासन दिया था कि शादी के बाद वह धर्मातारण का कोई दबाव नहीं बनाएंगा। बावजूद इसके शारीरिक संबंध बनाने के कुछ दिनों बाद कासिम मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह करने और धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा। बताया कि वर्तमान में वह रुद्रपुर के प्राइवेट अस्पताल में नौकरी करती है। बताया कि बुधवार को जब वह टुकटुक में बैठकर ड्यूटी जा रही थी कि तभी कासिम बाइक पर आया और बेरहमी से पीटते हुए जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश करने लगे। आरोप था कि युवक बार बार मस्जिद चलकर निकाह करने और मुसलमान बनाने की धमकी भी दे रहा था। धमकाया कि यदि उस ने निकाह नहीं किया। तो वीडियो और फोटो एडिट कर वायर ल कर बदनाम कर देगा। बेरहमी से पीटे जाने के कारण उसकी हालत भी बेहद खराब है और उसे काफी चोट भी लगी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

×