Published:
17 May 2026, 09:30 AM
Category:
अपराध
|
By: Admin
हरिद्वार। भगवानपुर के लववा गांव में नदी किनारे अज्ञात शव मिला है। मामले की जानकारी भगवानपुर पुलिस को दी गई, भगवानपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर रुड़की सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले है। जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।
बताया गया है कि लववा गांव में सोलानी नदी किनारे ग्रामीणों ने एक शव पड़ा देखा। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। उसके बाद ग्रामीणों ने नदी किनारे एक शव पड़ा होने की सूचना भगवानपुर पुलिस को दी। इसके बाद भगवानपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर, आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने की कोशिश की।शव की शिनाख्त न होने पर, पुलिस ने शव को रुड़की सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं, पुलिस हत्या की आशंका के चलते मामले की छानबीन में जुटी है। इसके लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
