उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन संभालेंगे कमान

Published: 14 Oct 2026, 01:41 PM
Category: राज्य   |   By: Jokhim News

उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन संभालेंगे कमान

देहरादून। उत्तराखंड को अपना नया राज्यपाल मिल गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मध्य प्रदेश के अनुभवी भाजपा नेता और पूर्व सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया है। वे वर्तमान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह का स्थान लेंगे। राष्ट्रपति भवन द्वारा 12 अक्टूबर को जारी अधिसूचना में छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की गई थी।

डॉ. बिसेन का मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबा और सक्रिय योगदान रहा है। वे मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद पर रह चुके हैं और बालाघाट लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी चुने गए थे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने चार बार विधायक के रूप में भी कार्य किया है।

किसान परिवार से संबंध रखने वाले डॉ. बिसेन का जन्म 14 मई 1952 को मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के पिपरिया गांव में हुआ था। राजनीति में प्रवेश से पहले, उन्होंने आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके व्यापक राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और मार्गदर्शन से प्रदेश के विकास को एक नई दिशा और गति मिलेगी।

×